Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: करौली: खाकी पर चढ़ा होली का खुमार, SP लोकेश सोनवाल ने जवानों संग चंग की थाप पर किया जमकर नृत्य
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - करौली: खाकी पर चढ़ा होली का खुमार, SP लोकेश सोनवाल ने जवानों संग चंग की थाप पर किया जमकर नृत्य

जयपुरराजस्थान

करौली: खाकी पर चढ़ा होली का खुमार, SP लोकेश सोनवाल ने जवानों संग चंग की थाप पर किया जमकर नृत्य

By The Public Hub
Last updated: March 5, 2026
2 Min Read

करौली। आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन मुस्तैद रहने वाली पुलिस ने मंगलवार को करौली पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आला अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और ‘टाईगर’ (SP) संग होली खेलने का उत्साह पुलिसकर्मियों के चेहरों पर साफ नजर आया।

Contents
चंग की थाप और डीजे की धुन पर थिरके पुलिस अधिकारीरंग-अबीर से सराबोर हुए जवानजश्न के बीच बजट को लेकर दिखी टीस

चंग की थाप और डीजे की धुन पर थिरके पुलिस अधिकारी

पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में SP लोकेश सोनवाल ने स्वयं पहुंचकर जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब चंग की थाप और डीजे पर बज रहे होली गीतों पर SP लोकेश सोनवाल, ASP गुमनराम और DSP अनुज शुभम सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ जमकर नृत्य किया। गायन मंडलियों ने पारंपरिक फागुनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

रंग-अबीर से सराबोर हुए जवान

पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ड्यूटी की थकान और तनाव को भूलकर जवान पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। थानों में भी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया।

जश्न के बीच बजट को लेकर दिखी टीस

होली के इस उल्लास के बीच पुलिस महकमे में एक नाराजगी भी दबी जुबान में चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, हाल ही में पेश हुए बजट में पुलिसकर्मियों की कुछ पुरानी मांगों और भत्तों को लेकर विशेष घोषणाएं नहीं होने से जवानों में टीस नजर आई। जश्न के माहौल में भी बजट में हुई अनदेखी को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच चर्चाएं होती रहीं।

TAGGED:ASP GumanaramDSP Anuj ShubhamHoli Milan SamarohKarauli NewsKarauli Police HoliPolice Budget DiscontentPolice Line KarauliRajasthan Police CelebrationRajasthan Police NewsSP Lokesh Sonwal
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

पेट्रोलियम मंत्रालय का सख्त आदेश: फर्जी कनेक्शनों पर लगेगी लगाम; बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगी गैस पर सरकारी आर्थिक राहत

जयपुर। राजस्थान सहित पूरे देश के करोड़ों प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) गैस उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने…

जयपुरयोजना
May 20, 2026

Bikaner PBM Hospital Scam: 25 करोड़ के टेंडरों में बड़ा ‘खेल’! चहेती फर्मों के लिए बदली शर्तें, नारकोटिक्स टेंडर निरस्त

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital) में सीटी-एमआरआई (CT-MRI) टेंडर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि…

राजस्थान
February 25, 2026

फसल बीमा महाघोटाला: राजस्थान में माफियाओं ने डकारे किसानों के 128 करोड़! अब SOG करेगी ‘ऑपरेशन क्लीन’

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम के भुगतान में हुई गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा गूंजा। शेरगढ़…

राजस्थान
February 16, 2026

डिजिटल ट्रांजेक्शन पर CS सख्त; वित्तीय प्रणाली में नियमित सुरक्षा ऑडिट के आदेश

जयपुर। राजस्थान सरकार प्रदेश में तकनीक आधारित सुशासन (Tech-driven Governance) को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा…

वित्त विभागजयपुर
June 3, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?