Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: Rajasthan High Court Slams ACB: भ्रष्टाचारियों को बचाया तो ACB अधिकारी भी माने जाएंगे दोषी, 9 मार्च तक मांगी रिपोर्ट
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - Rajasthan High Court Slams ACB: भ्रष्टाचारियों को बचाया तो ACB अधिकारी भी माने जाएंगे दोषी, 9 मार्च तक मांगी रिपोर्ट

राजस्थान

Rajasthan High Court Slams ACB: भ्रष्टाचारियों को बचाया तो ACB अधिकारी भी माने जाएंगे दोषी, 9 मार्च तक मांगी रिपोर्ट

By The Public Hub
Last updated: February 24, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी (DoIT) विभाग में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ढिलाई बरतने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचारियों को बचाया जा रहा है, तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी भी उतने ही दोषी माने जाएंगे और कार्रवाई से कोई भी बच नहीं पाएगा। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 9 मार्च तक टालते हुए एसीबी को अगली तारीख तक कड़ी कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
“क्या ऊपर के स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होता?”कोर्ट ने ACB डीआईजी को दी सख्त चेतावनी27 शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई सिफर

“क्या ऊपर के स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होता?”

सोमवार को न्यायाधीश अशोक कुमार जैन की अदालत में डॉ. टी.एन. शर्मा की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एसीबी के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे।

  • यह बात सामने आई कि एसीबी ने पिछले 3-4 महीनों में केवल 16 कार्रवाइयां की हैं।
  • इनमें पकड़े गए 5 अधिकारी क्लास-बी (Class-B) के और 11 क्लास-सी (Class-C) के छोटे कर्मचारी थे।
  • इन कार्रवाइयों में सबसे बड़ा अधिकारी एक ‘तहसीलदार’ स्तर का था।
  • इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा ऐतराज जताते हुए मौखिक रूप से पूछा कि “क्या इसका मतलब यह है कि सिर्फ छोटे स्तर पर ही भ्रष्टाचार है, क्या ऊपर के स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं है?”।

कोर्ट ने ACB डीआईजी को दी सख्त चेतावनी

सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से उपमहानिरीक्षक (DIG) आनंद शर्मा कोर्ट में हाजिर हुए और जांच के लिए और समय मांगा। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आपको पहले ही काफी समय दिया जा चुका है और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कोर्ट ने डीआईजी शर्मा को सीधे चेतावनी देते हुए कहा, “आप भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हो, तो कोर्ट दोषी मानकर आपके खिलाफ कार्रवाई करेगा”। कोर्ट ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की जाए और उनकी कॉल डिटेल (Call Details) निकाली जाए। जब डीआईजी ने कहा कि वे वित्तीय जानकारी जुटा रहे हैं, तो कोर्ट ने दोटूक लहजे में कहा कि “इससे काम चलने वाला नहीं है”।

27 शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई सिफर

याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी ने कोर्ट को एक चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालती आदेश के बाद दस्तावेजों सहित कुल 27 शिकायतें भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) को सौंपी गई थीं। लेकिन एसीबी ने इनमें से किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, अपना बचाव करते हुए डीआईजी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सरकार से 4 ऑडिट टीमें मांगी हैं और फिलहाल 8 टेंडरों की स्कैनिंग की जा रही है।

TAGGED:ACB RajasthanAnti Corruption Bureau Rajasthan.DoIT Corruption ScamJaipur NewsJustice Ashok Kumar JainRajasthan High Court News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

अफसरों के निजी फोन का बिल अब नहीं भरेगी सरकार: राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति भुगतान पर होगी सख्त कार्रवाई

न्यू चंडीगढ़ में रचा गया इतिहास: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा

मोटापा पिघलाने से लेकर माइग्रेन के दर्द से मुक्ति तक; दैनिक आहार में शामिल करें ये 8 जादुई फल

खुशखबरी: बाघिन T-124 ‘रिद्धि’ ने एक शावक को दिया जन्म, रणथम्भौर में अब हैं 23 बाघिन और 29 शावक

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान दिवस पर बड़ी सौगात: रोडवेज के बेड़े में जुड़ीं 207 नई बसें; CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर। 'राजस्थान दिवस' के शुभ अवसर पर गुरुवार को प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुगम सफर की एक बड़ी सौगात मिली।…

जयपुरपरिवहन विभाग
March 24, 2026

जैसलमेर एयरपोर्ट अपडेट: 29 मार्च से बंद हो जाएंगी सभी उड़ानें, 28 मार्च को उड़ेगा आखिरी विमान

जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर आने-जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक मायूस करने वाली खबर है। जैसलमेर एयरपोर्ट से विमानों…

राजस्थानजैसलमेर
March 12, 2026

“पावर है तो वाहन बरामद करके दिखाओ”, विधानसभा में जूली ने मंत्री बेढम को ललकारा; टोंक हिंसा पर भी तीखी बहस

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामेदार रही। प्रश्नकाल के दौरान पुरानी टोंक की हिंसा और प्रदेश में बढ़ती…

राजस्थान
March 10, 2026

जालोर में ड्रग फैक्ट्री पर रेड: ANTF और NCB ने पकड़ी 2 करोड़ की MD, घर में चल रहा था ‘सफेद ज़हर’ का खेल

राजस्थान में ‘सफेद ज़हर’ की फैक्ट्री का भंडाफोड़: जालोर में 2 करोड़ की MD जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार जयपुर/जालोर, राजस्थान…

जुर्मराजस्थान
February 5, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?