Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: ‘मजाक बना रखा है!’: दिव्यांग स्कूटी योजना पर सदन में भिड़े मंत्री अविनाश गहलोत और नेता प्रतिपक्ष
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - ‘मजाक बना रखा है!’: दिव्यांग स्कूटी योजना पर सदन में भिड़े मंत्री अविनाश गहलोत और नेता प्रतिपक्ष

राजस्थान

‘मजाक बना रखा है!’: दिव्यांग स्कूटी योजना पर सदन में भिड़े मंत्री अविनाश गहलोत और नेता प्रतिपक्ष

By The Public Hub
Last updated: February 23, 2026
3 Min Read

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और फिर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के साथ तीखी बहस हुई। सदन का माहौल तब और गरमा गया जब मंत्री ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी को लेकर एक टिप्पणी की।

स्कूटी वितरण योजना पर गरमाया माहौल

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बगरू से भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने दिव्यांगों के लिए स्कूटी वितरण योजना में हो रही देरी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पूछा कि देरी के कारण बढ़ी हुई लागत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। मंत्री अविनाश गहलोत के जवाब से विधायक संतुष्ट हो गए थे, लेकिन जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर पूरक प्रश्न पूछा, तो बहस शुरू हो गई।

“इनका क्या लेना-देना है?”

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जूली के सवाल पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि बगरू क्षेत्र के सवाल से उनका क्या लेना-देना है। इस पर जूली उखड़ गए और कहा कि स्कूटी का मामला पूरे प्रदेश का है और समय पर वितरण न होने से लागत बढ़ गई है, इसके लिए अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अशोक गहलोत का नाम आने पर मचा बवाल

बहस के बीच मंत्री अविनाश गहलोत ने टिप्पणी की, “मुझे ऐसा लगता है कि आज कॉम्पिटिशन चल रहा है सवाल पूछने का क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब आज सदन में आए हैं”।

यह सुनते ही टीकाराम जूली अपनी सीट से खड़े हो गए और कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कहा:

“मजाक बना रखा है! जो पूछा जा रहा है उसका जवाब दें, तो कह रहे हैं कि गहलोत साहब आ गए। विधानसभा का मज़ाक बना रखा है, बकवास करवा लो!”

जवाब में मंत्री अविनाश गहलोत ने भी तेज आवाज में कहा कि “ज्यादा तेज आवाज में बात नहीं करिए, ज्यादा तेज आवाज से झूठ सच नहीं होता है”। सदन में हुई इस भिड़ंत के कारण कुछ देर के लिए कार्यवाही में व्यवधान आया।

TAGGED:Ashok GehlotAssembly UproarAvinash GehlotJogeshwar GargRajasthan Assembly NewsRajasthan Budget SessionScooty Distribution SchemeTikaram Jully
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

आस्था के प्रसाद में करोड़ों का खेल? तिरुपति विवाद में ED को मिले 60 लाख नकद और 45 करोड़ के निवेश के सबूत

भीषण गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से मुक्ति: दौसा सर्किल में 33 KV फीडर सफलतापूर्वक चार्ज, सुधरेगा वोल्टेज

तीखे हुए सूर्यदेव के तेवर; झुलसाने वाली गर्मी के बीच 30 KM की रफ्तार से चलेंगी धूलभरी हवाएं

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: 14 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

खुशखबरी: बाघिन T-124 ‘रिद्धि’ ने एक शावक को दिया जन्म, रणथम्भौर में अब हैं 23 बाघिन और 29 शावक

YOU MAY ALSO LIKE

खुशखबरी: दीया कुमारी ने खोला सौगातों का पिटारा; स्टूडेंट्स, महिलाओं और किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

जयपुर: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए राज्य…

राजस्थान
February 18, 2026

राजस्थान में नशे के कारोबार पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, CM भजनलाल ने दिए नेटवर्क ध्वस्त करने के आदेश

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को…

राजस्थान
February 3, 2026

राजस्थान 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: मार्च के अंत तक खत्म होगा इंतजार, सचिव ने दी बड़ी जानकारी

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर अपनी तैयारी तेज कर…

अजमेरराजस्थानशिक्षा विभाग
March 11, 2026

जयपुर में ट्रैफिक जाम का नासूर: शहर में 84 ‘जाम पॉइंट’ चिह्नित, पार्किंग की जगह दुकान चलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

जयपुर: जयपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। सड़कों और बाजारों में…

राजस्थान
February 21, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?