Sunday, March 22, 2026
राजधानीहवा के जांबाजों से मिले जयपुर के युवा: सूर्यकिरण और सारंग टीम ने छात्रों में भरा जोश, बताया कैसा होगा जल महल पर एयर शो

हवा के जांबाजों से मिले जयपुर के युवा: सूर्यकिरण और सारंग टीम ने छात्रों में भरा जोश, बताया कैसा होगा जल महल पर एयर शो

जयपुर: भारतीय वायु सेना (IAF) की दो जांबाज ब्रांड एंबेसडर टीमों— सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने गुरुवार को जयपुर के युवाओं में जोश भर दिया। हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में इन जांबाज पायलटों ने एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों और मूक-बधिर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

युवाओं को दिया ‘राष्ट्र सेवा’ का मंत्र वायुसेना के इन ‘एम्बेसडर्स’ ने विद्यार्थियों को वायुसेना में करियर के अवसरों, टीमवर्क, समर्पण और कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. पायलटों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वायुसेना केवल एक करियर नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और उत्कृष्टता का एक जुनून है।

Surya Kiran: एशिया की इकलौती 9-विमान एरोबैटिक टीम

  • स्थापना: वर्ष 1996.
  • विमान: लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमान।
  • खास करतब: लूप, बैरल रोल और आकाश में रोमांचक ‘DNA’ संरचना बनाना।
  • जयपुर कनेक्शन: टीम के तीन पायलट— विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही रहने वाले हैं।
  • स्वदेशी तकनीक: विमानों में नासिक द्वारा विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स लगाए गए हैं, जो आकाश में तिरंगे के रंगों की छटा बिखेरेंगे।

Sarang: ध्रुव हेलीकॉप्टरों का हैरतअंगेज प्रदर्शन

  • विमान: स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर (HAL द्वारा निर्मित)।
  • उपलब्धियां: अब तक 1200 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी यह टीम ‘आत्मनिर्भरता’ का प्रतीक है।
  • एयर शो: 20 फरवरी को अभ्यास के बाद 22 फरवरी को जल महल की पाल पर 5 हेलीकॉप्टरों का भव्य सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

“सदैव सर्वोत्कृष्ट” (Always Excellent) के आदर्श वाक्य के साथ दोनों टीमें जयपुर के आसमान को वीरता और तकनीकी कौशल के रंगों से सजाने के लिए तैयार हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles