Saturday, March 21, 2026
राजस्थानजयपुर: SKIT कॉलेज में बम की धमकी से मचा हड़कंप; कैंपस खाली, '6 RDX ब्लास्ट' का था अल्टीमेटम

जयपुर: SKIT कॉलेज में बम की धमकी से मचा हड़कंप; कैंपस खाली, ‘6 RDX ब्लास्ट’ का था अल्टीमेटम

जयपुर: राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SKIT) कॉलेज को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कैंपस को खाली करवा लिया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ई-मेल में 19 IED और सुसाइड अटैक की धमकी

प्रिंसिपल को भेजे गए इस ई-मेल में ‘बालूचोटन टाइगर्स DMK IT विंग’ का नाम लिखा है। ई-मेल में दावा किया गया कि कॉलेज में 19 RDX IED जरूरी जगहों पर रखे जा चुके हैं धमकी में यह भी कहा गया कि यदि रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट नहीं हुआ, तो हमलावर ‘श्रीलंकाई सुसाइड ऑपरेशन’ की तरह खुद को उड़ा लेंगे।

तमिलनाडु पुलिस विवाद से जुड़ा है मामला?

हैरान करने वाली बात यह है कि इस धमकी के पीछे तमिलनाडु के कॉन्स्टेबलों के साथ कथित दुर्व्यवहार का हवाला दिया गया है। ई-मेल में लिखा है कि कॉन्स्टेबलों को गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और वे 1979 के यूनियन की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। अपनी आवाज उठाने के लिए उन्होंने इस इंजीनियरिंग कॉलेज को अपना ‘आसान टारगेट’ बनाया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉलेज के गेट बंद कर दिए और भारी संख्या में छात्र बाहर जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक कैंपस में किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में इसे ‘हॉक्स कॉल’ (फर्जी धमकी) माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में कई संस्थानों को ऐसे मेल मिले हैं। साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles